मुगलसराय: पचोखर में चार दिन से अंधेरे में, ट्रांसफार्मर जलने के आरोप पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गौरी बिलारीडी पावर हाउस के अंतर्गत पचोखर गांव में ट्रांसफार्मर जलने से चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह 10 बजे बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि जला हुआ ट्रांसफार्मर दोबारा लगा दिया गया। ग्रामीणों ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं अवर अभियंता ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।