राजा भैया ने पहली ही लिस्ट से BJP-NDA को दे दिया सियासी संदेश?
#प्रतापगढ़। जनसत्ता दल ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कुंडा से खुद राजा भैया चुनाव लड़ेंगे, बाबागंज से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल को मैदान में उतारा गया है।
सबसे ज्यादा चर्चा विश्वनाथगंज सीट की है, जहां 2022 में NDA की सहयोगी अपना दल (एस) ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में राजा भैया का इस सीट पर प्रत्याशी उतारना कई सियासी सवाल खड़े कर रहा है।
खास बात यह है कि पिछले दिनों BJP नेताओं के राजा भैया से मुलाकात और कुंडा में आयोजित कथा में भाजपा नेताओं की मौजूदगी के बाद गठबंधन की चर्चाएं तेज हुई थीं।
#RajaBhaiya #JansattaDal #BJP #ApnaDal #UPPolitics #UPElection2027 #Pratapgarh #NewsLeader
Patti, Pratapgarh | Nov 27, 2026