साहिबगंज: नॉर्थ कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर में बीते दिनों सामान चोरी करने वाले दो चोरों को नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नॉर्थ कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में अप्रैल माह में हुई चोरी की वारदात का नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चोरी किए गए सामानो को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कॉलेज रोड निवासी आकाश कुमार तांती उर्फ हंटर व नॉर्थ कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है।