साहिबगंज: नई दिल्ली से आई हुई केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सदर अस्पताल का लिया जायजा
भारत सरकार नई दिल्ली की एक सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम सेंट्रल एसेंसर डॉ. रजनीश कुमार सिंह शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचकर जांच किया। जहां केंद्र सरकार की ओर से दिए गए गाइडलाइन का अनुपालन का जांच को लेकर टीम सदर अस्पताल पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने सीएस अरविंद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी के साथ सदर अस्पताल का जायजा लिया।