कोटकासिम: कोटकासिम पुलिस ने एंटी वेनम अभियान के तहत दो तस्करों को पकड़ा, 1 किलो 163 ग्राम गांजा और स्विफ्ट कार ज़ब्त
कोटकासिम थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि पुलिस ने कस्बे के रामलीला मैदान के पास एक स्विफ्ट कार को रोक कर तलाशी के दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों के पास से एक किलो 163 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।पुलिस ने गांजे के साथ इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन जप्त किया। इसमें आरोपी नरेश कुमार और सुनील गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।