सादाबाद: बिधिपुर में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर लौट रहे किसान पर आरोपियों ने किया हमला, किसान गंभीर घायल हुआ
विधिपुर निवासी विक्रम उर्फ विष्णु ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर घर लौट रहा था। आरोप है कि बंबे पर पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही आरोपियों ने उसका ट्रैक्टर रुकवाकर हमला कर दिया। जिससे किसान के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।