ब्यौहारी: रीवा मार्ग में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले चालक के विरुद्ध ब्यौहारी पुलिस ने मामला किया दर्ज
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाने में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले चालक के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी अजय कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी चालक रवि पटेल के विरुद्ध एक्सीडेंट करने का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया है कि रीवा मार्ग पर यह घटना घटित हुई थी