महरौनी: कस्बा महरौनी में बिजली विभाग की लापरवाही से खंभे की अर्थिंग स्टिक में करंट आने से गाय की हुई मौत
कस्बा महरौनी में बिजली विभाग की जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही है जहां शुक्रवार सुबह के समय बिजली के खंबे की अर्थिंग स्टिक में अचानक करंट आने से गाय की मौत हो गई। उक्त मामले में पीड़ित पशुपालक ने जिम्मेदारों से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।