इकौना: जगतजीत इंटर कॉलेज के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुई मौत व चालक हुआ घायल, पुलिस ट्रक चालक को ले गई थाने
जगतजीत इंटर कॉलेज के पास बीती शुक्रवार रात्रि तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार महिला समेत दो लोगों को पीछे से टककर मार दी ।वहीं हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई और चालक घायल है। जबकि आरोपी ट्रक चालक को वाहन समेत पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।