इकौना: महिला से मारपीट की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज, 01 आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी सीओ ने
महिला से ससुरालियों द्वारा मारपीट की तहरीर पर CO इकौना सतीश कुमार शर्मा ने आज बताया की बीते बुधवार स्वाती उर्फ नरगिस ने अपने ससुर व ननदों के खिलाफ मारपीट से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया था। बीते बुधवार ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है मुख्य आरोपी ससुर गिरफ्तार हुआ है। अन्य आरोपियों पर साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।