इकौना: 6 दिसंबर से श्रावस्ती महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा, प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
श्रावस्ती महोत्सव 06 से 09 दिसम्बर तक रहेगा जिसमें प्रत्येक दिन विभिन्न कलाकारों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं प्रथम दिन 06 दिसम्बर को 02 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ’श्रावस्ती महोत्सव’ का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया जाएगा।वहीं बुद्ध बंदना, हनुमंता डांस परफॉरमेंस मुंबई के कलाकारों द्वारा किया जाएगा, साथ ही कई अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।