इकौना: नोएडा में किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गिलौला थाने में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया शांतिपूर्ण धरना
नोएडा में किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गिलौला थाने में भी भारतीय किसान यूनियन के महिला और पुरुष कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए हैं। वहीं 5:00 बजे के बाद भी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन जारी रहा दरअसल किसान कार्यकर्ताओं का कहना है जब तक नोएडा में गिरफ्तार किसान नेताओं को छोड़ा नहीं जाएगा उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।