इकौना: चक्रभंडार में MLA और DM ने पूजा कर श्रावस्ती महोत्सव का शुभारंभ किया, आज अनुराधा पौडवाल और राधा श्रीवास्तव करेंगी प्रस्तुति
चक्रभंडार में 4 दिनों के लिए आज से श्रावस्ती महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।वहीं भाजपा विधायक और डीएम के द्वारा विधि विधान से पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जबकि सीडीओ और एसपी भी मौके पर मौजूद रहे, वहीं श्रावस्ती महोत्सव में प्रथम दिन अनुराधा पौडवाल और राधा श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।