रजौली: पुलिस की कार्रवाई में तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय
Rajauli, Nawada | Apr 27, 2026 रजौली थाना क्षेत्र में विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसआई सचिन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सभी को पकड़ा। जानकारी सोमवार को 5 बजे प्राप्त।