आनंदपुरी थाना क्षेत्र में लापता युवक राजेंद्र कुमार पारगी (19) पुत्र कलू निवासी बोरवानिया ग्राम पंचायत का शव शनिवार देर शाम अनास नदी से बरामद किया गया। रविवार सुबह पुलिस, चिकित्सकों और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।