जहानाबाद: जिले के कालोपुर मतदान केंद्र क्षेत्र में निर्वाचक आइकॉन द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान लोगों को किया गया जागरूक
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जहानाबाद लोक सभा क्षेत्र के विधान सभा क्षेत्र जहानाबाद-216 अंतर्गत कालोपूर मतदान केंद्र संख्या 323 के क्षेत्र में लोक सभा निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु लोगों को जिले के निर्वाचक आइकॉन श्री अमित कुमार द्वारा डोर टू डोर अभियान चलाकर मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान कई अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।