जहानाबाद: यातायात थाने में यातायात डीएसपी की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन, टेंपू चालक संघ के सदस्य सहित दर्जनों लोग रहे मौजूद
यातायात थाने में यातायात डीएसपी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में टेंपू चालक संघ के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया। यातायात डीएसपी तथा थाना प्रभारी द्वारा शहर के विभिन्न सड़कों पर लगाई गई बैरिकेटिंग और चिन्हित स्थानों पर ही टेंपू को रोकने एवं यात्रियों को सवार कर परिचालन हेतु निर्देशित किया गया।