सैदपुर: कार्यभार संभालने के बाद सैदपुर सीएचसी के नए अधीक्षक एक्शन में आए, 2 सीएचओ और 11 एएनएम का रोका वेतन, मचा हड़कम्प
सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके सरोज ने कार्यभार ग्रहण करते ही स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में कठोर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कार्य में लापरवाही मिलने पर कड़ा रुख अपनाते हुए दो सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और 11 एएनएम का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।