शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले “पार्टी स्थापना दिवस” की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।