छिबरामऊ: बिजली विभाग कार्यालय में भा.कि.यू. ने स्मार्ट मीटर को लेकर धरना प्रदर्शन किया, समस्या का समाधान नहीं हुआ
छिबरामऊ के पूर्वी बाईपास बिजली विभाग कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन किसान के पदाधिकारी ने विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर के विरोध एवं प्रीपेड स्मार्ट मीटर किए जाने पर नाराजगी जताई और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोमवार की दोपहर 2:10 पर जिला अध्यक्ष ने कहा विद्युत विभाग जल्दी प्रीपेड मीटर को बंद करें और चोरी हुए ट्रांसफार्मर को जल्दी लगाए।