सोहागपुर: सिंहपुर का मां काली मंदिर बना लोकन्यास, एसडीएम ने सर्वसम्मति से गठित पहली कार्य समिति का आदेश जारी किया
शहडोल शनिवार को लगभग 4:30 बजे एसडीएम कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि मां काली मंदिर सिंहपुर एवं मंदिर परिसर को मध्य प्रदेश लोक न्यास अधिनियम के अंतर्गत लोक न्यास के रूप में पंजीकृत किया गया है, ट्रस्ट की प्रथम कार्य समिति का गठन भी कर दिया गया है, अब ऑनलाइन बैंक खाते और QR स्कैनर से मंदिर की आय व्यय का संचालन किया जाएगा।