चित्तौड़गढ़: जयपुर में राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न अनुदानों पर मुख्यमंत्री शर्मा का किया अभिनंदन
कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के कल्याण हेतु आवंटित विभिन्न अनुदान पर जयपुर में राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन किया। प्रदेशाध्यक्ष अरविंद व्यास के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमन्त्री का माल्यार्पण कर स्वागत करने के पश्चात अपने उद्बोधन में व्यास ने बजट से पूर्व सुझाव लेने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।