पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग के अरुणा मार्केट स्थित एक ब्यूटी पार्लर में लगी आग,फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर पाया गया काबू
गर्दनीबाग के अरुणा मार्केट में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में अचानक आग लग गई जिसके बाद पूरे मार्केट में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।