पटना ग्रामीण: पटना में हत्या की नीयत से हथियार लहरा रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटना के फुलवारी शरीफ में हत्या की नीयत से हथियार लहरा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार के बल पर किसी को धमका रहा है इसी सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उस व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किय गय अपराधी के पास से देसी कट्टा और तीन कारतूस भी बरामद किए गए।