पटना ग्रामीण: राजनाथ सिंह जी ने मुद्दे की बात नहीं की, मेरे खिलाफ बोलने के बाद ही मोदी जी होते हैं खुश- पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव
बिहार में रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा था कि आप कुछ भी खा सकते हैं। लेकिन इसका दिखावा करके उन लोगों की संवेदनाओं को क्यों आहत किया। अब राजनाथ सिंह के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि - वो हमारे खिलाफ नहीं बोलेंगे तो मोदी जी खुश कैसे होंगे।