पटना ग्रामीण: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आवास के बाहर AVBP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हांलाकि मौके पर पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और छात्र नेताओं के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई। एबीवीपी ने बिहार सरकार को केके पाठक को हटाये जाने की मांग की है।