पटना ग्रामीण: अनिसाबाद गोलंबर के पास ट्रक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को कुचला, एक की मौके पर मौत
छठ पर्व का अर्घ्य देकर लौट रही दो स्कूटी सवार महिलाओं को अनिसाबाद गोलंबर के पास ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एक घायल महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा।