घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा जलाशय के तीन गेट खोले गए, प्रबंधन ने जलस्तर व भंडारण क्षमता संतुलित रखने का निर्णय लिया
शुक्रवार को घोड़ाडोगरी के सारणी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते सतपुड़ा जलाशय में पानी की आवक बढ़ने लगी। जलाशय में पानी की क्षमता को पर्याप्त एवं सुरक्षित स्तर पर बनाए रखने के उद्देश्य से सुबह करीब 9 बजे प्रबंधन द्वारा तीन गेट खोले गए। गेट खोलकर जलाशय से अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की गई।