फुलवारी: फुलवारी ब्लॉक के पास कोचिंग संस्थान के सामने से साइकिल हुई चोरी, घटना का CCTV फुटेज आया सामने
Phulwari, Patna | Oct 15, 2024 फुलवारी ब्लॉक के पास स्थित एक कोचिंग संस्थान के सामने से एक महिला चोर के द्वारा साइकिल चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस साइकिल की चोरी सोमवार को हुई थी जिसका फुटेज मंगलवार को सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से महिला वहां से एक साइकिल लेकर फरार हो जाती है।