फुलवारी: पटना में जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने पूछा, क्या लालू यादव की तबीयत ठीक है?
Phulwari, Patna | Oct 14, 2024 रावण वध के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ से तीर धनुष नीचे गिर गया था। इसे लेकर अब लगातार विपक्षी नेता कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमार हैं। इसे लेकर जदयू MLC नीरज कुमार ने सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे विपक्षी नेताओं से हीं सवाल पूछ डाला है कि क्या लालू यादव की तबीयत ठीक है।