फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूट का सामान भी बरामद
Phulwari, Patna | Oct 15, 2024 ऑटो में बैठाकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले चार अपराधियों को फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह सभी अपराधी दानापुर रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो में बैठे हुए थे। जिसमें पुणे से आया यात्री भी बैरिया बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो में बैठा जिसे सुनसान जगह पर लूटपाट किया गया।