फुलवारी: फुलवारी शरीफ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
Phulwari, Patna | Oct 15, 2024 फुलवारी शरीफ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म के महज 12 घंटे के अंदर ही नवजात की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर टीकाकरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा भी किया। यह पूरी घटना मंगलवार सुबह करीब 9:00 की है। परिजनों का कहना है की बच्चे के टीकाकरण होने के आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।