फुलवारी: फुलवारी शरीफ के कुरकुरी में मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिखा मिसाल
Phulwari, Patna | Oct 14, 2024 दुर्गा पूजा खत्म हो चुका है और मां दुर्गा की प्रतिमा का भी विसर्जन हो चुका है लेकिन सोमवार को भी कई ऐसे पूजा पंडाल थे जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सोमवार शाम करीब 7:00 बजे फुलवारी शरीफ के कुरकुरी में मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन हुआ। फुलवारी शरीफ में विसर्जन के दौरान हिंदू मुस्लिम एकता का भी मिसाल देखने को मिला।