बौंसी: बौसी रेफरल अस्पताल में कायाकल्प टीम का निरीक्षण, सभी वार्डों का लिया जायजा
Bausi, Banka | Jan 24, 2025 बौसी रेफरल अस्पताल का कायाकल्प के राज्यस्तरीय टीम ने शुक्रवार करीब 2 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम में डॉ. प्रमोद कुमार सहित अन्य सदस्यों ने अस्पताल के सभी वार्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल के सभी एरिया में साफ-सफाई व मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर मो. तौसिफ, मो. जावेद सहित अस्पताल के चिकित्सक मौजूद रहे।