बहराइच: जुबलीगंज इलाके में युवक ने लगाई फांसी, गंभीर हालत में बहराइच अस्पताल रेफर
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड जुबलीगंज के पास किराए के मकान में रह रहे युवक ने कमरे में ही फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए हैं। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।