बहराइच: जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शव पहचान के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। अस्पताल चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी ने मंगलवार को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जाच जारी है।