बहराइच: करौंदा इलाके के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल, लखीमपुर का निवासी
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदा इलाके के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज किया जा रहा है। सोमवार शाम को घायल ने बताया कि दोनों बाइक से बहराइच दवा लेने आए थे। वापस जाते समय हादसा हुआ है। पुलिस जाच में जुट गई है।