कांके: झारखंड विधानसभा में पेश बजट को सीएम ने बताया संतुलित
Kanke, Ranchi | Mar 3, 2025 झारखंड विधानसभा में पेश हुए बजट पर सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार शाम करीब पांच बजे कहा यह एक संतुलित बजट है। इन्होंने कहा हर क्षेत्र में विकास के लिए राशि का प्रावधान किया है और कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं है। हमने पिछली सरकार में विकास की गति को बनाये रखा और हमारा खर्च भी आगे बढ़ा है। लेकिन किसी तरह का बोझ किसी नागरिक पर नहीं डाला गया।