कांके: झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा, पर्व-त्योहारों में सरकार को भेदभाव नहीं करना चाहिए
Kanke, Ranchi | Mar 3, 2025 झारखंड विधानसभा में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा पर्व त्योहार में सरकार को भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबके साथ समान व्यवहार होना चाहिए। दरअसल।बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें राज्य के कार्मिक विभाग की 2009 की अधिसूचना की तस्वीर है।