कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता, प्रदेश प्रवक्ता ने कहा बजट में युवाओं और किसानों के लिए कुछ नहीं
Kanke, Ranchi | Mar 3, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार शाम करीब छह बजे प्रेस वार्ता कर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने कहा कि बजट में युवाओं किसानों के लिए कुछ नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बजट की राशि को खर्च करने के बजाये सरेंडर करवा रही है जिससे सरकार को योजनाओं को धरातल पर उतरने में रूचि नहीं दिख रही।