नवाबगंज: चतुर्भुज मंदिर की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग, शिवसेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी में शिवसेना (शिंदे गुट) की जिला इकाई ने रामपुर-जहांगीराबाद स्थित प्राचीन चतुर्भुज मंदिर की भूमि पर कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शुक्रवार को करीब साढ़े बारह बजे ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पार्टी के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद सौंपा गया।