नजीबाबाद: गुनियापुर में 70 साल पुरानी रामलीला पर ग्रहण, रंगदारी और AI से वीडियो एडिट कर ब्लैकमेलिंग का आरोप
*नजीबाबाद (बिजनौर)।* ग्राम पंचायत गुनियापुर में पिछले 70-75 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही श्री रामलीला के आयोजन पर विवाद खड़ा हो गया है। श्री रामलीला कमेटी गुनियापुर ने क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद को शिकायती पत्र देकर गांव के ही दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 18 अक्टूबर को 5:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।