सैदपुर: IGRS शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, मेडिकल स्टोर की शिकायत मिली गलत, थोक दुकान से लिए 4 नमूने
औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को नगर में औचक निरीक्षण अभियान चलाते हुए आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत और नियमित जांच के तहत फुटकर एवं थोक दवा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान वार्ड 5 स्थित एक मेडिकल स्टोर के खिलाफ दर्ज शिकायत जांच में निराधार पाई गई, वहीं एक थोक विक्रेता से दवाओं के नमूने लिए गए।