जहानाबाद: राजा बाजार स्थित एक निजी दफ्तर के कर्मी के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की घटना को दिया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निजी दफ्तर के एक कर्मी को असामाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल राजा बाजार निवासी सुधीर कुमार को सदर अस्पताल में भेज कर इलाज कराया गया। जिसके बाद घटना का CCTV फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। CCTV फुटेज में आप साफ तौर पर देख सकते हैं की कैसे कुछ लोगों द्वारा यह घटना को अंजाम दिया जा रहा है।