जहानाबाद: होली को लेकर नव सेवाश्रम संस्था के बैनर तले जहानाबाद स्टेशन परिसर में गरीब व जरूरतमंदों को अंग वस्त्र का किया गया वितरण
नव सेवाश्रम संस्था लगातार वैसे लोगों के लिए खड़ी है और समाज में एक उदाहरण के तौर पर सामने आ रही है । होली पर्व मद्देनजर संस्था के सदस्यों ने गरीब और जरूरतमंदों के बीच में स्टेशन परिसर में अंग वस्त्र का वितरण किया गया है। इस संबंध में संस्था के संस्थापक अमित कैप्टन ने बताया कि हमारी संस्था लगातार जरूरतमंदों के लिए खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी ।