जहानाबाद: जिले में धूम धाम के साथ मनाया गया होली, राजाबाजार में युवकों ने अलग अंदाज में मनाया त्योहार : मिट्टी में डूबे हुए आए नजर
आपने परंपरागत तरीके से तो होली मनाते हुए देखा होगा, लेकिन जहानाबाद में एक ऐसी होली भी मनाई जाती है जिसकी चर्चा हर तरफ होती है। दरअसल यहां लोग रंगों की जगह मिट्टी के कीचड़ से होली खेलते हैं और एक दूसरे को कीचड़ लगाकर होली का आनंद उठाते हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि राजा बाजार में मोहल्ले वासियों ने कैसे कीचड़ में गोते लगाकर होली का त्यौहार मनाया ।