जहानाबाद: इंटर की परीक्षा में जिला टॉप करने के बाद शीतल कुमारी ने मीडिया कर्मियों से की बात, बताया सफलता का राज
बीते शनिवार को इंटर का रिजल्ट घोषित होने के बाद जिले के टेहटा के समीप की निवासी शीतल कुमारी ने जिला टॉप कर जिले का नाम रौशन किया। जिसको लेकर आज मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने अपनी सफलता का राज मीडिया कर्मियों के साथ शेयर की। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को भी दी और कहा की हार्ड वर्क के बल पर ही उन्हें यह सफलता हाथ लगी है।