जहानाबाद: बड़हड़ा गांव के रहने वाले युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा
मंगलवार की शाम जहानाबाद के बड़हड़ा गांव के रहने वाले कौशल कुमार नामक एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हालांकि परिजन युवक को लेकर सदर अस्पताल तो आए थे, लेकिन अस्पताल में ही युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया है और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि यह तो परिजनों का आरोप था ।