सैदपुर: भीमापार में विधवा आंगनबाड़ी सहायिका को कैंची और चाकू मारकर हत्या का प्रयास करने वाले मनबढ़ जेठ को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
सैदपुर थानाक्षेत्र के भीमापार में संपत्ति विवाद को लेकर विधवा आंगनबाड़ी सहायिका पर कैंची और चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित श्रीभगवान पासी उर्फ भोभल, पुत्र स्व. भोला पासवान को पुलिस ने शुक्रवार को भीमापार-जैनपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया।