बांसवाड़ा: मुडासेल के पास कार-बाइक की भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
मुडासेल गांव के पास कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक चालक लालशंकर पुत्र प्रभुलाल निवासी डूंगर, गंभीर रूप से घायल हो गया। उदयपुर अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखा आज शुक्रवार खमेरा थाना पुलिस के एएसआई महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।